Rheumatoid arthritis (RA) यह जोड़ो की पुरानी बीमारी है। जो हाथ, घुटने, पैर और कलाई के जोड़ों पर असर डालती है। भारत मे बहुत से लोग Rheumatoid Arthritis in Hindi पड़ना चाहते है। क्योकि जोड़ों का दर्द, सूजन और अकड़न आजकल बहुत आम हेल्थ प्रॉब्लम हैं।
यह आर्टिकल में आप Rheumatoid arthritis (RA) का हिंदी में मतलब, इसके लक्षण, कारण, डायग्नोसिस और इलाज आसान भाषा में पड़ेगे।
Rheumatoid Arthritis Meaning in Hindi
इसका अर्थ है एक ऑटोइम्यून बीमारी जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (immune system) अपने ही जोड़ों पर हमला करती है।
2. जल्दी पता चलना बहुत ज़रूरी है
3. सही इलाज से ज़िंदगी की क्वालिटी बेहतर होती है
4. लाइफ़स्टाइल में बदलाव मेडिकल केयर में मदद करते हैं
What is Rheumatoid arthritis?
Rheumatoid arthritis (RA) एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। हमारा इम्यून सिस्टम हमें होने वाले Infection से बचाता है। लेकिन RA में इम्यून सिस्टम गलती से जोड़ों की परत उपास्थि (Cartilage), सिनोवियल झिल्ली (Synovial Membrane), और कैप्सूल (Capsule) पर हमला कर देता है, जिससे दर्द, सूजन और जोड़ों को नुकसान होता है।
Rheumatoid Arthritis Symptoms in Hindi
इसमें शुरुआती लक्षण और कुछ गंभीर बढ़े हुए लक्षण ऐसे देखने को मिलते है।
Early Symptoms
- Joint pain (जोड़ों में दर्द)
- Morning stiffness (सुबह जोड़ों का अकड़ना)
- Swelling in joints (सूजन)
- Fatigue or weakness (थकान)
- Mild fever
गंभीर (Severe) और बढ़े हुए लक्षण
- Joint deformity (जोड़ों का टेढ़ा होना)
- Difficulty in walking or holding objects (चलने और पकड़ने में समस्या)
- Chronic pain
- Weight loss
- Inflammation in eyes, lungs, or heart (rare but serious)
Causes of Rheumatoid Arthritis
ऑटोइम्यून डिसऑर्डर (Autoimmune Disorder) को समझे
यह बीमारी तब होती है जब आपका इम्यून सिस्टम जो आपकी body में होने वाले इन्फेक्शन से लड़ता है. और किसी कारन वश अपने ही cells, tissues and organs पर हमला कर देता है, जिससे सूजन और दर्द शुरू हो जाता है।
WebMD के अनुसार, इसके 80 से ज़्यादा प्रकार हैं, जिनमें Rheumatoid arthritis (RA), ल्यूपस (Lupus) और टाइप-1 डायबिटीज़ भी आता हैं। इन्हें अक्सर इम्यून रिस्पॉन्स को शांत करने के लिए इलाज करवा के मैनेज किया जाता है, क्योंकि आमतौर पर इसका कोई इलाज नहीं होता है।
Risk Factors
- Family history (जेनेटिक्स)
- Smoking
- Hormonal factors (महिलाओं में ज़्यादा आम)
- ओबेसिटी (मोटापा)
- Long-term stress
Diagnosis of Rheumatoid Arthritis
Rheumatoid Arthritis (RA) का डायग्नोसिस करते समय डॉक्टर आपकी यानि पेशेंट हिस्ट्री (Patient History), लक्षणों (जैसे जोड़ों में दर्द/अकड़न) को देखते हैं, और एक फिजिकल एग्जाम करते हैं।
और अक्सर डॉक्टर्स आपको ब्लड टेस्ट (ESR, CRP, RF, CCP एंटीबॉडीज़) के लिए रूमेटोलॉजिस्ट के पास भेजते हैं ताकि सूजन और खास मार्कर चेक किए जा सकें।
साथ ही जोड़ों के डैमेज को देखने के लिए एक इमेजिंग (X-rays, MRI, अल्ट्रासाउंड) भी करते हैं, क्योंकि इसका कोई एक पक्का टेस्ट नहीं है, और फिर डायग्नोसिस को कन्फर्म करने के लिए डॉक्टर्स कई फैक्टर्स के कॉम्बिनेशन को भी देखते है।
Blood Test
- Rheumatoid Factor (RF)
- Anti-CCP antibody test
- ESR and CRP (इन्फ्लेमेशन मार्कर)
Imaging Tests
- X-ray
- MRI
- Ultrasound of joints
जब ये सब टेस्ट हो जाते है तो जोड़ों को होने वाले परमानेंट नुकसान को रोकने में मदद मिल जाती है।
Rheumatoid Arthritis Treatment in Hindi
डिज़ीज़-मॉडिफ़ाइंग एंटीरूमेटिक ड्रग्स (DMARDs) जैसे मेथोट्रेक्सेट (methotrexate), हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine), और सल्फ़ासैलाज़ीन (Sulfasalazine), और कभी-कभी जल्दी आराम के लिए कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स (Corticosteroids), जैसे प्रेडनिसोन और दर्द के लिए NSAIDs (आइबुप्रोफेन, नेप्रोक्सन) के साथ मिलाकर खिलाई जाती हैं।
Medicines for Rheumatoid Arthritis
डॉक्टर ये दवाएँ भी लिख सकते हैं जैसा की ऊपर हमने पड़ा:
- दर्द निवारक (NSAIDs)
- DMARDs (बीमारी को बदलने वाली दवाएँ)
- स्टेरॉयड (गंभीर सूजन के लिए)
- बायोलॉजिक दवाएँ (अग्रिम मामलों में)
Note: किसी भी दवा को खाने से पहले नजदीकी doctor से consult जरूर करवाओ और फिर दवा को खाओ ये आपके लिए हानिकारक नहीं हो सकती है।
Physiotherapy and Exercise
- हल्की स्ट्रेचिंग
- जोड़ों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज
- योग (Guide)
- गर्मी और ठंड से थेरेपी
डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव
- एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट
- ओमेगा-3 से भरपूर खाना (मछली, अलसी के बीज)
- फल और सब्जियां
- स्मोकिंग और शराब से बचें
- हेल्दी वज़न बनाए रखें। आप इंग्लिश आर्टिकल में, मैनेज वेट आर्टिकल को पड़ सकते है।
Supportive care के लिए घरेलू नुस्खे
- हल्दी वाला दूध पीना
- गर्म कपडे से सिकाई करना।
- एप्सम सॉल्ट बाथ
ये सभी घरेलु नुक्से मेडिकल ट्रीटमेंट की जगह नहीं ले सकते, लेकिन रिकवरी में आपकी मदद कर सकते है।
Complications of Rheumatoid Arthritis
अगर इसका इलाज न किया जाए, तो RA से ये हो सकता है
- जोड़ों को हमेशा के लिए नुकसान
- विकलांगता
- दिल की बीमारी
- फेफड़ों की समस्या
- ऑस्टियोपोरोसिस
Rheumatoid Arthritis vs Osteoarthritis
| Feature | Rheumatoid Arthritis | Osteoarthritis |
|---|---|---|
| Cause | Autoimmune disease | वियर एंड टेअर ऑफ़ जॉइंट्स |
| Age | Can affect any age | Mostly older adults |
| Symmetry | एफ्फेक्ट्स both sides of the body | Usually affects one side |
| Inflammation | हाई inflammation | Low or mild inflammation |
डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?
- अगर जोड़ों का दर्द 2 हफ़्ते से ज़्यादा रहता हो।
- सुबह 1 घंटे से ज़्यादा अकड़न हो।
- जोड़ों में सूजन और लालिमा दिखे।
अगर आपको ये समस्या हो रही है तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखना चाहिए। क्योकि जल्दी इलाज से बीमारी का बढ़ना धीमा हो सकता है।